भदोही: वनवासी समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही ब्लॉक के इस्मैला उचेठा गांव के वनवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वे गरीब और भूमिहीन परिवारों से हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। सरकार की आवास योजना के तहत उन्हें आवास स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अपने नाम पर पर्याप्त जमीन नहीं होने के कारण वे मकान का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, लेकिन भूमि के अभाव में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने परिवार के लिए पक्का घर बना सकें।
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
इस मौके पर रीता, फूल लगे ना, सुशीला, प्रमिला, शीला, सुनीता, चमेला, सीमा, बिंदु, सविता, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


