भदोही: जन आरोग्य मेले में 1200 मरीजों का इलाज, मौसमी बीमारियों के मरीजों की रही अधिक संख्या
भदोही। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1200 मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। सुबह 10 बजे से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
जन आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और उन्हें उचित परामर्श दिया।
जिले के चकटोडर, कसियापुर, जंगीगंज, सेमराध, करियावां, कटरा, जयरामपुर, लालानगर, डेरवा और महजूदा समेत सभी 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया।
कसियापुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेले में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

