पैसा मांगने पर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर गांव में 80 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
परगासपुर निवासी जियालाल ने वर्ष 2024 में ज्ञानपुर स्थित पावर ट्रैक एजेंसी से ट्रैक्टर खरीदा था। आरोप है कि 16 अक्तूबर 2024 को एजेंसी के रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ बग्गी ने 80 हजार रुपये बकाया होने की बात कही। जियालाल के अनुसार उसने 50 हजार रुपये नकद और 30 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से रविंद्र को दिए थे। आरोप है कि रविंद्र ने यह रकम बैंक में जमा नहीं की।
रुपये वापस मांगने पर रविंद्र लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि सात सितंबर 2026 को जियालाल अपने साथी मेंहीलाल के साथ रविंद्र के घर पहुंचा। वहां रविंद्र और उसके पिता अखिलेश तिवारी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जियालाल के साथ मारपीट की।
जियालाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ बग्गी और अखिलेश तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


