सुरियावां में कूड़ा फेंकने वालों पर नगर पंचायत सख्त, पांच दुकानदारों को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप करने वाले पांच दुकानदारों को नोटिस

सुरियावां। सार्वजनिक स्थलों पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा डंप करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत सुरियावां ने सख्ती शुरू कर दी है। बाईपास चौराहा के पास सड़क किनारे कचरा डंप करने के मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुजीत कुमार ने बुधवार शाम पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया।

नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने की हिदायत दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप करने की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

सड़क किनारे कचरा डंप करने पर होगी कार्रवाई

अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत सुरियावां में कुल 13 वार्ड हैं। नगर की आबादी 50 हजार से अधिक है, जबकि करीब 18 हजार मतदाता हैं। नगर में बाईपास चौराहा, सुरियावां थाना परिसर के पास और सब्जी मंडी के समीप मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा डंप किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने से गंदगी के साथ लोगों को भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर तत्काल सड़क किनारे कचरा डंप करना बंद करने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद यदि कचरा डंप किया गया तो जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles