मछुआरों के जाल में फंसा 12 फीट लंबा अजगर, तीन घंटे बाद हुआ रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मछुआरों के जाल में फंसा 12 फीट लंबा अजगर, तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के बारीपुर ऊपरवार गांव के पास रविवार को मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों के अनुसार, ऊपरवार गांव के पासवान और ठाकुर बस्ती के समीप स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था। इसी दौरान जाल में अजगर फंस गया। जाल में विशाल अजगर को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

औराई के रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मी राकेश यादव और मनीष को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles