कौलापुर में लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
डीघ। ब्लॉक क्षेत्र के कौलापुर ब्राह्मण बस्ती में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का बृहस्पतिवार को समाधान हो गया। बस्ती में 100 केवीए की जगह 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों के अनुसार, कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर आए दिन ओवरलोड के चलते जल जाता था। इससे पानी की आपूर्ति, सिंचाई और घरेलू कार्यों के लिए बिजली को लेकर काफी परेशानी होती थी। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञानपुर के निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे से शिकायत की थी और लंबे समय से अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के प्रयास से 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद बिजली समस्या से राहत की उम्मीद जगी है। ट्रांसफॉर्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अरुण चतुर्वेदी, अभिनव पांडेय, नमन पांडेय, त्रिपुरारी मिश्रा, तौलन, नीरज शर्मा और बीडीसी टिंकू शुक्ला समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


