हादसे में पिता-बेटी की मौत के बाद घर पहुंचा शव, मचा कोहराम
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ला निवासी पिता-बेटी की भदोही जिले में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार शाम दोनों के शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
लाल दरवाजा मोहल्ला निवासी कन्हैया लाल सोनकर ने बताया कि उनके भाई बिहारी सोनकर (50) अपनी बेटी मोनिका (20) की विदाई कराकर रक्षाबंधन पर्व पर मंगलवार को कार से प्रयागराज से घर लौट रहे थे। कार में उनका भतीजा सागर (25) भी सवार था।
भदोही जिले में हुए हादसे में बिहारी सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मोनिका और भतीजा सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मोनिका की भी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सागर का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पिता-बेटी के शव चुनार स्थित घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन बिहारी सोनकर के शव को अंतिम संस्कार के लिए मेड़िया घाट ले गए। हादसे के बाद से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
