भानीपुर में बनेगा अग्निशमन केंद्र, चिह्नित हुई जमीन; शासन की मंजूरी का इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भानीपुर में बनेगा अग्निशमन केंद्र, चिह्नित हुई जमीन

अभोली। जिले के अभोली ब्लॉक के भानीपुर गांव में जल्द ही अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। चयनित भूमि का विधिवत चिह्नांकन कर उसे खतौनी में दर्ज भी करा दिया गया है। केंद्र के निर्माण के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

जिले में सात नगर निकायों और 546 ग्राम पंचायतों में करीब 20 लाख की आबादी निवास करती है। वर्तमान में आग लगने की घटनाओं पर ज्ञानपुर, भदोही और औराई स्थित अग्निशमन केंद्रों से ही दमकल वाहन भेजे जाते हैं। अभोली और डीघ क्षेत्र में दूरी अधिक होने के कारण कई बार दमकल टीम को मौके तक पहुंचने में अधिक समय लग जाता है।

भानीपुर में अग्निशमन केंद्र बनने से अभोली, सुरियावां के साथ ही प्रयागराज की सीमा से सटे गांवों में आग लगने की स्थिति में दमकल टीम को कम समय में मौके पर पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे आग पर समय रहते काबू पाने और बड़े नुकसान को रोकने में सहायता मिलेगी।

डीघ ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र के लिए अभी जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, अभोली के भानीपुर में भूमि मिलने के बाद केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और निर्माण पर करीब चार से पांच करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

जिला अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि भानीपुर में अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन मिल चुकी है। केंद्र निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles