सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य केंद्रों की पोल, कर्मचारी का वेतन रोका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएमओ के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की खुली पोल, कर्मचारी का वेतन रोका

संवाददाता, भदोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके चक ने रविवार को मानिकपुर और मईहरदोपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने एक कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

मानिकपुर पीएचसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन लाल मुख्यालय पर निवास नहीं करता पाया गया। इस पर सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी डॉ. शिवांगी गुप्ता को निर्देश दिया कि संबंधित स्वीपर का मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सात दिन के भीतर यदि कर्मचारी मुख्यालय पर निवास नहीं करता है तो उसकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मईहरदोपट्टी पीएचसी परिसर में जंगली घास उगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles