किसान सम्मान निधि की समस्या का घर बैठे होगा समाधान, कृषि विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी

घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए किसान प्राप्त कर सकेंगे जानकारी, फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कराने पर जोर

किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी समस्याओं और जानकारी के लिए किसानों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कृषि विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसान घर बैठे व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी समस्या और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और बैंक खाते की ई-केवाईसी कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी पूरी नहीं होने की स्थिति में किसान के खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंच सकेगी।

पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों में किसी एक को लाभ

उप निदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों में से केवल किसी एक व्यक्ति को ही दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान, जिन्हें वरासत के माध्यम से जमीन प्राप्त हुई है, वे किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक फरवरी 2019 के बाद क्रय की गई जमीन अथवा उपहार में प्राप्त भूमि के आधार पर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

कृषि विभाग ने किसानों से योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की अपील की है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles