सुरियावां (भदोही): वाराणसी-जंघई रेलखंड के महुआपुर ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्धा और युवक के शव की 36 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने महुआपुर ओवरब्रिज के पास रेलवे पटरी के किनारे दो क्षत-विक्षत शव पड़े देखे। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 65 वर्ष और युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वृद्ध महिला नेतानगर क्षेत्र के आसपास भीख मांगती थी और नशे का सेवन भी करती थी।
पुलिस का अनुमान है कि दोनों की मौत रात के समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि, अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

