भाजपा नेता मुनेश्वर गुप्ता के पुत्र नितेश गुप्ता लापता, परिवार में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में हड़कंप: भाजपा नेता मुनेश्वर गुप्ता के पुत्र नितेश गुप्ता लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

भदोही। जनपद भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता मुनेश्वर गुप्ता के पुत्र नितेश गुप्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नितेश गुप्ता शुक्रवार को गोपीगंज बाजार स्टेबलाइजर खरीदने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि घर से निकले काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि नितेश के घर न लौटने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।

भाजपा नेता मुनेश्वर गुप्ता ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नितेश गुप्ता के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल उनके परिजनों अथवा स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जिससे उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अधिक से अधिक जानकारी साझा करने की अपील की जा रही है।

संपर्क नंबर:

📞 8303087667

भारत क्रांति न्यूज़ भी जनपदवासियों से अपील करता है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि नितेश गुप्ता का शीघ्र पता लगाया जा सके और वे सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकें।

#Bhadohi #MissingPerson #NiteshGupta #MuneshwarGupta #Gopiganj #BharatKrantiNews #भदोही #लापता_युवक #जनहित_में_जारी

Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

और पढ़ें

Read More Articles