तपती धूप में उमड़ा जनसैलाब, औराई की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार को भेजा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औराई चीनी मिल सहित विधानसभा की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

तहसील परिसर में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों का जनसमूह, 15 प्रमुख मांगों को लेकर उठाई आवाज

औराई (भदोही) | भारत क्रांति न्यूज़

औराई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी औराई को सौंपा। ज्ञापन में बंद पड़ी औराई चीनी मिल के पुनः संचालन सहित क्षेत्र की 15 प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय तथा जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि औराई विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, जर्जर सड़कों, सिंचाई संकट और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठा रही है और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

तहसील परिसर में दिखा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान औराई तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी देखने को मिली। तपती धूप के बावजूद महिला और पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।

कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति को देखते हुए पहले उपजिलाधिकारी औराई द्वारा प्रतिनिधिमंडल के कुछ लोगों को अंदर बुलाकर ज्ञापन लेने की बात कही गई, लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं बाहर आकर उपस्थित लोगों के बीच ज्ञापन ग्रहण किया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की सक्रियता और जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में गांव-गांव संगठन को मजबूत करने के प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है।

इन प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग

ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई कि—

– औराई चीनी मिल का पुनः संचालन किया जाए
– औराई ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हो
– गोपीगंज-वाराणसी रेल मार्ग के कोइरौना में अंडरपास/ओवरब्रिज बनाया जाए
– माधोसिंह एवं गोपीगंज-घोसिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराया जाए
– जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाए
– तिउरी नहर से मुक्तापुर खड़ंजा मार्ग को पिच रोड में बदला जाए
– नलकूप संख्या-93 बीजी की तत्काल मरम्मत कराई जाए
– गांवों में नाली निर्माण कराया जाए
– औराई बस डिपो में रोडवेज बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए

कांग्रेस नेताओं ने कहा—जनहित के लिए जारी रहेगा संघर्ष

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार राजन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र गौतम एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद सरोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, सिंचाई और आवागमन की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक इन समस्याओं से प्रभावित हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

इस अवसर पर पंडित दीनानाथ दुबे, दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, जफर खान, अवधेश पाठक, राजाराम दुबे, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चौहान, लक्ष्मी शंकर चौबे, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय, नाजिम अली, संजय जायसवाल, स्वालेह अंसारी, उपेंद्र कुमार भारती, अजय कुमार प्रजापति, शमशीर अहमद, सत्येंद्र दुबे, मृत्युंजय सिंह “टोनी”, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, धीरज पाल, राकेश पाल, वंशीधर शुक्ल, कमलेश शुक्ला, करन मौर्य, मनीष दूबे, मोहम्मद अलाउद्दीन, अनीश शेख, गुलाबधर प्रजापति, केशव सरोज, पप्पू मिश्र, लायन पांडेय, धर्मराज गौतम, राजकुमार गौतम, राजेश गौतम, रामू गौतम, रंगलाल सरोज, रमेश चौबे, मोनिश अंसारी, आरती गौतम, राधा सरोज, गीता सरोज, ज्ञानू गौतम, पूजा गौतम, राजू गौतम, अभिमन्यु यादव, राज नारायण यादव, आदित्य सोनकर, प्रदीप गौतम एवं पिंटू गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

भारत क्रांति न्यूज़ | जनहित की हर आवाज के साथ

Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

और पढ़ें

Read More Articles