भदोही में दर्दनाक घटना: एक ही साड़ी से फंदे पर झूले पति-पत्नी, गर्भवती पत्नी की मौत, पति जिंदगी की जंग लड़ रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से लगाया फंदा, गर्भवती पत्नी की मौत; पति वाराणसी रेफर

तुरन्तपुर चकमानधांता गांव में सनसनीखेज घटना, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस जांच में जुटी

भदोही | भारत क्रांति न्यूज़

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तुरन्तपुर चकमानधांता गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी ने घर के कमरे में एक ही साड़ी से फंदा लगाकर जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तुरन्तपुर चकमानधांता गांव निवासी सूबेदार (30) की शादी करीब एक वर्ष पहले मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी कटहरा गांव निवासी छन्नू लाल की बेटी नीलम (23) के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी हुई थी। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए और एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया।

कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूबेदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतका नीलम पांच माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पति-पत्नी ने आखिर किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

भारत क्रांति न्यूज़ | भदोही
#BhadohiNews #Gopiganj #UPNews #BreakingNews #BharatKrantiNews

Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

और पढ़ें

Read More Articles