वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय टूटी सांस, परिवार में मचा कोहराम
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सुजातपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सरईराजपुतानी गांव निवासी 45 वर्षीय कुसुमा देवी अपने मायके इब्राहिमपुर गई हुई थीं। रविवार शाम वह अपने भतीजे के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि सेमराध मार्ग पर सुजातपुर गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अचानक उछल गई। इससे चालक संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में कुसुमा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ब्रेकरों की स्थिति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।





3 thoughts on “ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की दर्दनाक मौत”
I love the multi-bet options available here. It allows me to spread my risks and have more fun with my bets. A very clever setup over at npmultibet
Fast login and very secure. I had some trouble with my password initially but the support team sorted it out in minutes. Very impressed with the service here! 92phlogin
If you are serious about improving your game then this is the place to be. The tools provided are professional grade and really help me level up. vamosdominopro