पत्रकारों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेगा संगठन : रामकुमार वर्मा
भारत क्रांति न्यूज़ | ज्ञानपुर, भदोही
जनपद भदोही के ज्ञानपुर स्थित राष्ट्रीय पत्रकार परिषद जिला कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने की। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि आज के समय में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही राष्ट्रीय पत्रकार परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके समर्थन में खड़ा दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री देवेश पांडेय, जिला महासचिव गुलाम रिजवी, जिला मीडिया प्रभारी सरस सिंह, सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पंकज द्विवेदी, शीतल श्रीवास्तव, ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष विनोद बिंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता बिंद, भदोही तहसील अध्यक्ष रामनरेश पाल, अभोली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पाल तथा डीघ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : भारत क्रांति न्यूज़
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।