डीएम भदोही का बड़ा एक्शन: पट्टीबेजाव की राशन दुकान निरस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम भदोही के आदेश पर बहुचर्चित राशन दुकान निरस्त, एक माह में नई दुकान चयन का निर्देश

भदोही, सुरियावां:
जनपद भदोही के सुरियावां विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा पट्टीबेजाव की बहुचर्चित राशन दुकान को आखिरकार जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी भदोही के आदेश पर की गई, जिसके बाद उप जिलाधिकारी भदोही ने संबंधित दुकान को बर्खास्त करते हुए खंड विकास अधिकारी सुरियावां को एक माह के भीतर नई दुकान चयन करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से विवादों में था। शिकायतकर्ता एवं समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ राकेश सिंह ने इस पूरे प्रकरण को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाया। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय मिलने में भले समय लगा, लेकिन अंततः ग्रामीणों के हित में फैसला लिया गया।

10 महीनों से अटैच थी दुकान, ग्रामीणों को हो रही थी परेशानी

शिकायत के अनुसार, उक्त राशन दुकान को लगभग 10 महीनों से ग्राम सभा चनौरा में अटैच कर राशन वितरण कराया जा रहा था, जबकि शासनादेश के अनुसार किसी भी दुकान को अधिकतम 6 माह तक ही सस्पेंड रखा जा सकता है।

इस वजह से ग्रामीणों को लगभग 4 किलोमीटर दूर जाकर भीषण गर्मी में राशन लेना पड़ रहा था, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

न्यायालय ने भी प्रशासन के आदेश को ठहराया सही

मामले में प्रयागराज उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच ने (रिट संख्या 37380/2025, दिनांक 08.10.2025) जिला प्रशासन के आदेश को सही ठहराया था। इसके बाद भी राशन डीलर द्वारा मुख्य न्यायाधीश की बेंच में अपील (रिट संख्या 27357/2025) दाखिल की गई, जहां भी सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा गया।

इसके बावजूद दुकान निरस्तीकरण में देरी हो रही थी, जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने फिर से प्रशासन को पत्र सौंपा।

आखिरकार प्रशासन ने लिया निर्णय

सभी आदेशों और दस्तावेजों को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने अब दुकान को निरस्त कर दिया है और नए राशन विक्रेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

इस फैसले के बाद ग्राम सभा पट्टीबेजाव के ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गांव में ही राशन वितरण की सुविधा बहाल होगी।


✍️ रिपोर्ट: भारत क्रांति न्यूज़ टीम

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles