राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की टीम ने औराई-डीघ में 12 नालों की टैपिंग का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली (भारत सरकार) से आई टीम ने मंगलवार को जिले के औराई और डीघ ब्लॉक में चिह्नित 12 नालों के टैपिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नालों से गंगा में जाने वाले अपशिष्ट जल को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अमिलौर, रामपुर घाट, बिहरोजपुर, गोपालपुर, कालिंजर, डीघ के ऊपरवार, हरीरामपुर और जहांगीराबाद समेत कई स्थानों का दौरा किया। यहां नालों की टैपिंग व्यवस्था, अपशिष्ट जल प्रबंधन और गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए किए जा रहे उपायों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि गंगा में किसी भी प्रकार का अपशिष्ट जल न जाने पाए। इसके लिए नालों की टैपिंग व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने और नियमित निगरानी करने को कहा गया।

टीम ने निरीक्षण के दौरान वन विभाग और औराई रेंज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। अधिकारियों का कहना था कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी विभागों के समन्वय से लगातार प्रयास जरूरी हैं।

निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट साथ लेकर वापस लौट गई, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर वन विभाग के औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक, अनुज सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles