सीपी टैक्स बकाया पर जिला पंचायत सख्त: 644 व्यापारियों को आरसी, 316 पर मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला पंचायत की कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हड़कंप, वसूली की तैयारी तेज

ज्ञानपुर। जिला पंचायत द्वारा सीपी टैक्स और लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर की गई सख्त कार्रवाई के बाद जिले के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरसी और कोर्ट केस की कार्रवाई से बचने के लिए कई व्यापारी अब जिला पंचायत कार्यालय और तहसीलों के चक्कर लगाने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जिन 644 व्यापारियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है, उनसे अब राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तहसील प्रशासन के साथ पुलिस विभाग की मदद से बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया तो कुर्की जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

ग्रामीण बाजारों पर खास नजर

जिला पंचायत ने खासतौर पर ग्रामीण बाजारों में स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों पर फोकस किया है। इन बाजारों में वर्षों से कई व्यापारी न तो नियमित टैक्स जमा कर रहे थे और न ही लाइसेंस का नवीनीकरण करा रहे थे। विभाग का कहना है कि इससे जिला पंचायत को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा था।

कोर्ट से तय होगा जुर्माना और सजा

जिन 316 व्यापारियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है, उनके मामलों में अब कोर्ट द्वारा ही जुर्माना और सजा तय की जाएगी। इसमें आर्थिक दंड के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

मार्च आखिरी मौका

अपर मुख्य अधिकारी अनिल त्यागी ने दो टूक कहा है कि मार्च माह अंतिम मौका है। इस अवधि में यदि व्यापारी अपना बकाया सीपी टैक्स जमा कर लाइसेंस का नवीनीकरण करा लेते हैं तो उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन अप्रैल से प्रतिदिन 50 रुपये विलंब शुल्क लगने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

आगे और तेज होगी कार्रवाई

जिला पंचायत प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन व्यापारियों ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है और टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ अगले चरण में और आरसी जारी की जाएगी तथा कोर्ट में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे

प्रशासन की इस सख्ती को जिले में राजस्व व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं व्यापारियों से भी नियमों का पालन करने और समय पर टैक्स जमा करने की अपील की गई है।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles