पंख पत्रिका ‘अभिप्रेरणा’ का हुआ विमोचन, छात्राओं की रचनात्मकता को मिला नया आयाम
ज्ञानपुर।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में मंगलवार को राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जगन्नाथपुर की पंख पत्रिका ‘अभिप्रेरणा’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पत्रिका का विमोचन डीआईओएस अंशुमान ने फीता काटकर किया।
विमोचन के दौरान डीआईओएस ने कहा कि प्रदेश सरकार की पंख योजना के अंतर्गत सभी राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है। इससे बच्चों में लेखन कौशल, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति से भी जोड़ती हैं।
पंख पत्रिका ‘अभिप्रेरणा’ में विद्यालय की छात्राओं द्वारा लिखी गई कविताएं, कहानियां, निबंध एवं अन्य साहित्यिक रचनाएं शामिल हैं। पत्रिका का उद्देश्य छात्राओं को अपनी अभिव्यक्ति खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर देना और अन्य विद्यार्थियों को भी रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना मौर्य ने कहा कि पत्रिका के प्रकाशन से छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ है और भविष्य में और बेहतर रचनाओं के साथ पत्रिका को और समृद्ध किया जाएगा।
कार्यक्रम में आशुतोष शुक्ला, डीसी माध्यमिक प्रदीप पांडेय, रामकीर्तन सिंह सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


