मनरेगा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनरेगा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत गांव-गांव चौपाल, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अभोली।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के कई गांवों में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति, उसमें किए जा रहे बदलावों और भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया गया।

अभोली ब्लॉक के ख्योंखर, ज्ञानपुर क्षेत्र के देवनाथपुर और पाली, तथा भदोही ब्लॉक के रयां गांव में आयोजित चौपालों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर कर रही है। मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान समय से हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। इसके बावजूद सरकार बजट में कटौती कर और नियमों में बदलाव कर इसे निष्प्रभावी बनाने का प्रयास कर रही है। यह सीधे तौर पर गरीबों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। जरूरत पड़ी तो गांव-गांव आंदोलन किया जाएगा और मजदूरों की आवाज संसद तक पहुंचाई जाएगी।

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा और किसान कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सहसंयोजक दिलीप मिश्रा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे गांवों में पलायन रुकता है और गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा मिलता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करना गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

चौपालों में रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, मनोज गौतम, राजेश पाल, संतोष, शबाना खातून, शमशीर अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles