पट्टीदारों के बीच मारपीट, चार युवतियां घायल
गोपीगंज।
कोतवाली क्षेत्र के गिराई गांव में देर रात सगे पट्टीदारों के बीच पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल चार युवतियां घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। एक पक्ष से लवली सिंह (21) पुत्री दिलीप सिंह तथा काजल सिंह (27) पुत्री अवधेश सिंह घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से आंचल सिंह (25) पुत्री राजकुमार सिंह और रुचि सिंह (28) पुत्री राजकुमार सिंह को चोटें आईं।
मारपीट में लवली सिंह और काजल सिंह को गंभीर चोटें आने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लवली और काजल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।



