मकर संक्रांति पर तामसिक भोजन से करें परहेज, जानें शुभ-अशुभ नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब 55 साल तक 15 जनवरी को ही मनेगी मकर संक्रांति

राशि के अनुसार दान का विशेष महत्व, इन बातों से करें परहेज

भदोही/धर्म डेस्क।
मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि अब वर्ष 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन एक दिन आगे बढ़कर 16 जनवरी को होगा।

इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन रात्रि 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।


विशेष योग में मनाई जाएगी मकर संक्रांति

इस वर्ष मकर संक्रांति वृद्धि योग, शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र और गुरुवार के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है।

ज्योतिषविद् आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन साधारण नदी भी गंगा के समान पुण्यदायिनी हो जाती है। इस दिन स्नान, दान और जप का विशेष महत्व बताया गया है।


72 वर्षों में क्यों बदलती है मकर संक्रांति की तिथि

ज्योतिषविदों के अनुसार हर वर्ष सूर्य के राशि परिवर्तन में लगभग 20 मिनट की देरी होती है।

  • 3 वर्षों में यह अंतर 1 घंटे का हो जाता है

  • 72 वर्षों में 24 घंटे (एक दिन) का अंतर आ जाता है

इसी कारण तिथि में एक दिन की वृद्धि हो जाती है।

  • वर्ष 1936 से 14 जनवरी

  • 1864 से 1936 तक 13 जनवरी

  • 1792 से 1864 तक 12 जनवरी
    को मकर संक्रांति मनाई जाती थी।


मकर संक्रांति पर इन बातों से करें परहेज

  • नशे का सेवन न करें

  • तामसिक भोजन से बचें

  • किसी का अपमान न करें

  • पेड़ों की कटाई न करें

  • तुलसी के पत्ते न तोड़ें


राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा विशेष पुण्य

  • मेष – लाल मिर्च, लाल वस्त्र, मसूर दाल

  • वृषभ – सफेद तिल के लड्डू, चावल, चीनी

  • मिथुन – हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत मूंग

  • कर्क – सफेद वस्त्र और घी

  • सिंह – गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली

  • कन्या – मूंग दाल की खिचड़ी

  • तुला – सफेद वस्त्र, मखाना, चावल, चीनी

  • वृश्चिक – मूंगफली, गुड़, लाल गर्म कपड़े

  • धनु – पीले वस्त्र, केला, बेसन, चना दाल

  • मकर – काले तिल के लड्डू, कंबल

  • कुंभ – ऊनी कपड़े, सरसों तेल, जूते-चप्पल

  • मीन – पीली सरसों, चना दाल, मौसमी फल

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai

Read More Articles