इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में भदोही का दबदबा, 31 खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक
औराई (भदोही)। इंटरनेशनल शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में काशीराज इंटर कॉलेज, औराई में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में भदोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर अपना दबदबा कायम किया। जिले के कुल 31 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए 31 पदक जीतकर भदोही को प्रथम स्थान दिलाया।
प्रतियोगिता में भदोही के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, 13 रजत और नौ कांस्य पदक हासिल किए। उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन के चलते भदोही ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि मिर्जापुर को दूसरा और जौनपुर को तीसरा स्थान मिला।
ऑर्गेनाइजर प्रेसिडेंट विनय कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग और भार वर्ग में मुकाबले कराए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में दिव्यांश कनौजिया, अनमोल सिंह, श्रेया सिंह, प्रियंका, सौम्या, पार्थ दुबे, उत्कर्ष यादव, सिद्धार्थ और अयांश शामिल रहे।
रजत पदक परी विश्वकर्मा, राजू बिंद, नितिन यादव, अमित यादव, गणेश, पवन गौतम, दिव्यांश कनौजिया, शिवानंद, आयुषी, दिव्या यादव, रितु यादव, सृष्टि सिंह और सुबरती ने जीते। वहीं कांस्य पदक शिवा यादव, सम्राट, दिशा यादव, आकांक्षा, रूद्र, हिमांशु, दिव्यांश, श्रीहरि दुबे और सूर्यकांत के नाम रहा।
प्रतियोगिता में भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर समेत विभिन्न जिलों से कुल 270 बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एएसपी शुभम अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
इस मौके पर कोच सीयल यादव, आशीष बिंद, धीरज कुमार, श्याम सुंदर, अमन प्रकाश तथा टीम मैनेजर सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

