पुलिस सतर्क, बाजार में अतिरिक्त फोर्स तैनात
घटना के बाद उगापुर बाजार और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है, वहीं रात में भी पुलिस निगरानी बढ़ाई गई है ताकि किसी तरह की दोबारा झड़प न हो।
घायलों का चल रहा इलाज
मारपीट में घायल हुए छह लोगों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा सके।
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। दोषियों की पहचान होते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।


