आजाद स्पोर्ट्स ने ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी को 175 रनों से हराया, 11 वर्षीय सिद्धार्थ ने जड़ा नाबाद शतक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजाद स्पोर्ट्स ने ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी को 175 रनों से हराया, 11 वर्षीय सिद्धार्थ ने जड़ा नाबाद शतक

ज्ञानपुर। नगर हॉस्टल मैदान पर रविवार को अंडर-12 क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब और ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी ज्ञानपुर के बीच हुए मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी को 175 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मैच में 11 वर्षीय सिद्धार्थ सरोज आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सरोज ने नाबाद 112 रन बनाए। उनके अलावा राजवंश श्रीवास्तव ने 31, अमित यादव ने 24, आशीष यादव ने 21 और सानू मौर्या ने 16 रन का योगदान दिया।

ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से रोविन, जुनैद, शिवांश और युवराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी की टीम आजाद स्पोर्ट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 21वें ओवर में पूरी टीम महज 71 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने मुकाबला 175 रनों से अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब के ऋषि यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए। वहीं शिवम मिश्रा ने चार और विशाल बिंद ने एक विकेट लिया।

मैच में सिद्धार्थ सरोज की शानदार शतकीय पारी के साथ-साथ ऋषि यादव और शिवम मिश्रा की प्रभावी गेंदबाजी की भी खूब सराहना हुई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

 

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles