कडोर ग्राम चौपाल: पेंशन, आवास, आयुष्मान और किसान योजनाओं पर विशेष जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

भदोही। भारत क्रांति न्यूज़।
विकासखंड भदोही के अंतर्गत सुरियावां क्षेत्र की ग्राम सभा कडोर में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सचिवगण एवं एडीओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव स्तर पर ही उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान, मनरेगा योजना, वरासत, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, भूमि विवाद एवं जमीन संबंधी शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, रजिस्ट्री कैंप तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही गई।

ग्राम चौपाल में वित्त आयोग की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसमें गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता अभियान एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान सम्मान निधि, हर घर नल-जल योजना, शौचालय निर्माण हेतु नए आवेदन तथा सुशासन से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय-समय पर आयोजित होने वाली ग्राम चौपालों में भाग लें और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं। चौपाल के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित होने से विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

रिपोर्ट: शिव शंकर दुबे
मुख्य संपादक, भारत क्रांति न्यूज़

Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

और पढ़ें

Read More Articles