प्रेमिका की धमकी से तिलमिलाया प्रेमी, बोला- ‘कत्ल करके जेल जाऊंगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर में प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत, शादीशुदा महिला की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक एलएलबी छात्र ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद 24 किलोमीटर दूर ललौली थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा गांव निवासी राखी (27) की शादी वर्ष 2018 में हथगाम थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। पति लुधियाना में काम करता है, जबकि राखी अधिकतर मायके में रहती थी। करीब दो साल पहले होली के दौरान राखी की मुलाकात बहादुरपुर गांव निवासी रजपाल उर्फ राजपाल से हुई थी। रजपाल एलएलबी का छात्र होने के साथ कचहरी में प्रैक्टिस भी करता है। मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कई महीनों से साथ रह रहे थे। छह मई को राखी अपने घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद रजपाल उसे अपने साथ बहादुरपुर गांव ले आया। गांव में दोनों दो दिनों तक साथ रहे, लेकिन शुक्रवार सुबह दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि राखी के अन्य युवकों से भी संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी का कहना है कि विवाद के दौरान महिला ने उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। यह सुनकर वह आपा खो बैठा और गुस्से में बोला कि “दुष्कर्म में नहीं, तेरी हत्या में जेल जाऊंगा।” इसके बाद उसने महिला के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी सीधे ललौली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां महिला का शव बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। करीब 10 दिन पहले भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की थी और उसे घर से भगा दिया था। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी और पूछने पर विवाद करती थी।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles